Explore

Search

July 22, 2026 2:03 am


देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़ती कीमतों में राहत प्रदान करने को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। देश में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थ की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करने एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में बिजौलिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं पूर्व राजस्व मंत्री व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामलाल जाट के निर्देशानुसार स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई को आमजन के लिए बड़ी समस्या बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन पूर्णतया अस्त्-व्यस्त हो रहा है एवं रोजमर्रा की जरूरतो को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की सामग्री के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। जिससे गरीब किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के कारण आम जनता की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के राष्ट्रपति से केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही बढ़ती महंगाई पर हस्तक्षेप कर अंकुश लगाने की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस पूर्व ब्लाक अध्यक्ष छितर लाल प्रजापत, कांग्रेस पूर्व संगठन मंत्री शक्ति नारायण शर्मा, सौभाग्य सिंह , पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तूफान यादव, पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष कमलेश सेन, मंडल अध्यक्ष अनिल राव, पंचायत समिति प्रत्याशी विक्रम सोनी, पूर्व जि.प. सदस्य अंकित तिवारी, यूथ कांग्रेस विधानसभा रामफूल धाकड़, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष संजय मालवीय, ओबीसी ब्लॉक उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सोलंकी, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष अनिता जैन, कुंज बिहारी मेहर , जमनालाल जाट, प्रकाश, अजीत, ओम प्रकाश, हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर