Explore

Search

July 8, 2025 3:33 am


कर्ज से परेशान रेलवे कर्मचारी ने जहर खाकर जान दी : परिजनों से कहा- गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया; मामले की जांच में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। शहर के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में रेलवे कर्मचारी ने अज्ञात जहर खा लिया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामेश्वर प्रसाद (56) पूनम कॉलोनी का रहने वाला था। रेलवे वर्कशॉप में नौकरी करता था। घटना आज तड़के 4 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि रामेश्वर कर्ज से परेशान था। हालांकि, ये साफ नहीं हुआ कि रामेश्वर पर कितना कर्ज था। परिजनों ने मौत के संबंध में बातचीत से इनकार कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।

गिरने की आवाज आई थी

रेलवे कॉलोनी थाना कॉन्स्टेबल महेश कुमार ने बताया कि मृतक रामेश्वर के बेटे वैभव (20) ने लिखित रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। तड़के 4 बजे गिरने की आवाज आई। मम्मी ओर मैं भागकर गए। देखा तो पिता बेहोशी की हालत में पलंग से नीचे पड़े हुए थे। पूछने पर उन्होंने गलती से जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की बात बताई। अचेत हालात में पिता को इलाज के लिए झालावाड़ रोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई। बाद में शव को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए। महेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जानकारी में परिजनों ने कर्ज से परेशान होने की बात बताई है। अभी ये साफ नहीं हुआ कितना कर्ज था। मामले की जांच की जा रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर