Explore

Search

April 20, 2026 8:41 am


बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

[आसिन्द] भीलवाड़ा

बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक मोहम्मद अशफाक खान के निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीपुर तहसील आसींद में बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित की जागरूकता गतिविधि के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर राजेश कुमार खोईवाल एवं आनंद कुमार सुनारिया ने बच्चो को बताया कि बाल विवाह एवं बाल श्रम नहीं करना चाहिए इस से बच्चों की शिक्षा एवं विकास पर बुरा असर पड़ता है,

बच्चो को नशे से दूर रहने की जानकारी दी गई, बच्चो को बताया गया कि बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी जा सकती है सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जागरूकता गतिविधि में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार व्यास ने भी बच्चो को बाल अधिकारों की जानकारी दी। इस गतिविधि में विद्यालय के अध्यापक सुंदर लाल शर्मा, हवा सिंह, भादर मल, जितेंद्र सिंह, गोवर्धन लाल, श्रीमती सुदर्शना, श्रवण लाल, पूरणमल, वीरेंद्र जोशी, रवि यादव, वर्षा टेलर उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर