Explore

Search

July 8, 2025 11:07 am


उद्योगपति रामपाल सोनी मूक बधिर विद्यालय के अध्यक्ष चुने गये

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 उद्योगपति डॉ. एस.एन. मोदानी होंगें कार्यकारी अध्यक्ष 

 भीलवाड़ा/बधिर बाल कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष पद पर उद्योगपति एवं संगम ग्रुप इण्डिया लि.के चैयरमेन रामपाल सोनी सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए चुने गये।इसके अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर उद्योगपति डॉ. एस.एन. मोदानी चुने गये। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामपाल सोनी ने कहा कि संस्था ने अपने 40 वर्षो में कार्य काल में तेजी से विस्तार किया है। चार छात्रों के साथ पूर्व मंत्री रामप्रशाद लढ़ा ने बधिर बाल कल्याण विकास समिति की स्थापना की गई थी।इसके साथ ही विद्यालय में कई दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए होस्टल सुविधाऐं जुटाई गई। सोनी ने कहा कि सस्था से जुड़ते हुए अनेक लागों ने समय समय पर इसके विस्तार में अपना योगदान दिया है। उन्होने बताया कि आज विद्यालय में 150 से अधिक छात्र-छात्राएं होस्टल सुविधा के साथ अध्यन कर रहे है। उन्होन बताया की यहां पढऩे वाले छात्रों को रोजगार से जोडऩे वाले पाठयक्रम चलाये जा रहे है। सोनी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर दिव्यांग बच्चों की शिक्षण संस्थान में भीलवाड़ा के बधिर बाल कल्याण विकास समिति का प्रमुख स्थान रखता है। सोनी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए संस्था की और से हर सम्भव प्रयास किये जाऐगेंं इस पर होने वाले कितना ही बड़ी राशि खर्च करनी पड़ेगी वह खर्च किये जाने में कोई बाधा नहीं आऐगी। उन्होने पढ़ाई के साथ दिव्यांग बच्चों के लिए खेल मेदान विकसीत किये जाने पर जोर दिया। यहां कुंवाडा रोड पर स्थित मूक बधिर विद्यालय के सभागार में रविवार को वर्ष 2024 -26 के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।समिति की कार्यकारणी के सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए उद्योगपति रामपाल सोनी का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से दुबारा तीन वर्ष के लिए चुन लिये गये। संस्था के संरक्षकगण के पद पर उद्योगपति एवं भीलवाड़ा ग्रुप के चेयरमेन एल.एन. झुनझुनवाला तथा उद्योगपति एम.पी.मानसिंहका को बनाया गया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर उद्योगपति अरुण कुमार चूड़ीवाल बी.एम.शर्मा जिंदल ग्रुप के राजेन्द्र गौड़,हिन्दुस्तान जिंक के अतिरिक्त विनोद मानसिंहका एवं उद्योगपति अनिल लढा चुने गये। संस्था के उपाध्यक्ष के पद पर शिक्षाविद् वी. के. वैद्य साहब इंजनियर शम्भु लाल जोशी संस्था के सचिव पद पर बी.सी.लोगड कोषाध्यक्ष के पद पर मेवाड़चेम्बर के मानद् सचिव आर. के. जैन एवं प्रचार मंंत्री के पद पर महेन्द्र ओरडिय़ा चुने गये। संस्था के विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता धीसालाल जैन,तकनीकी सलाहकार सत्यनारायण जोशी,डॉ.एम.एल शर्मा,डॉ. ओ.पी. शर्मा तथा ई. एम.शेख चुने गये। कार्यकारीणी सदस्य सुनील धारीवाल, उद्योगपति दिनेश नौलखा, किरण लढ़ा मोहनलाल खटोड,एन. के. मेहता,डॉ. एस. के. चतुर, किशलाल मानसिंहका, शांतिलाल मूदड़ा केदार लढ़ा,सिस्टर संताना,दिलिप टोंग्या, गायत्री मूंदड़ा, साधना टांक  रोहित जैन,  कविता चौधरी,विनोद जैन (शाह)तथा सत्यनारायण जोशी चुने गये। ………..अध्यक्ष 

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर