Explore

Search

July 6, 2025 8:10 pm


ईंट भट्ठे पर मुनीम से 40 हजार की लूट : 5 लोगों ने की मारपीट, एक आरोपी नामजद; जान से मारने की धमकी भी दी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले में एक ईंट भट्ठे पर मुनीम के साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मुनीम पिन्टू कुमार (42) बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है। वह गणेश इंटरप्राइजेज ईंट भट्ठा, नाथांवाली थेहड़ी में काम करता है। घटना 3 मार्च की रात करीब 9:15 बजे की है। राजविन्द्र सिंह उर्फ बूटासिंह, जो संगरिया के ढोलनगर का रहने वाला है, अपने चार साथियों के साथ भट्ठे पर आया। आरोपियों ने पहले पिन्टू के साथ गाली-गलौज की। फिर थप्पड़-घूंसों से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पिन्टू की जेब से हिसाब के 40 हजार रुपए भी छीन लिए।

शोर सुनकर जब शिव शंकर पांडेय और प्रेमसुख मौके पर पहुंचे, तो सभी आरोपी फरार हो गए। भागते समय उन्होंने पिन्टू को जान से मारने की धमकी भी दी। टाउन पुलिस थाने में एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसआई राजवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर