Explore

Search

March 25, 2026 12:48 pm


गुरुदेव कानजी स्वामी के प्रभावना योग में निर्मित श्री सिमंधर जिनालय का 44वा श्रुत पंचमी महापर्व मनाया गया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया नगर में गुरुदेव कानजी स्वामी के प्रभावना योग में निर्मित श्री सिमंधर जिनालय का 44वा श्रुत पंचमी महापर्व जैन समाज के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री सीमन्धर जिनालय में संपन्न हुआ। प्रातःकाल मंदिर में भगवान का अभिषेक हुआ। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र में एवं महिलाएं मंडल पोशाक में नजर आई। महिलाएं जिनवाणी लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई।शोभायात्रा में मुख्य मंडल बिजौलिया के सदस्यों के अलावा कोटा, बूंदी, तालेड़ा, सिंगोली, नीमच, भीलवाड़ा आदि जगहों से भी अनेक संख्या में लोग सम्मिलित हुए। शोभा यात्रा में बच्चे एवं महिलाएं भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाते चल रहे थे। 27 मई से चल रहे इंद्र ध्वज मंडल विधान का भी समापन हुआ। इस मौके पर श्रृत पंचमी पर्व को संकल्प दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया एवं कई लोगों ने स्वाध्याय का संकल्प लिया। इस अवसर पर नेमीचंद जैन, प्रवीण जैन, पुष्प चन्द्र जैन, मुकेश धनोपिया, रमेश लुहाड़िया, ज्ञानजी सेठिया, चांद मल जैन, इंद्रा जैन, उषा जैन, सरला जैन, महावीर जैन सहित जैन समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर