Explore

Search

May 15, 2026 6:35 am


लेटेस्ट न्यूज़

युवती को ब्लैकमेल कर किया रेप, शादीशुदा आरोपी ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अश्लील फोटो वीडियो से ब्लैकमेल करने और अपने दोस्त के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सीओ रूद्र प्रकाश शर्मा जांच कर रहे है। क्रिश्चियन गंज थाने में पीड़िता ने शिकायत देकर बताया- सोशल मीडिया पर उनकी एक युवक से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच आरोपी ने उसे मिलने बुलाया और एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर रेप किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए गए। बाद में आरोपी अपने एक फ्लैट में ले गया वहां भी उसके साथ रेप किया जहां उसके एक दोस्त ने भी उसके साथ मदद की थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया- इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर करीब 1 लाख रुपए उसे हड़पे गए। शादी की कहने पर वह टालमटोल करता रहा। करीब 1 साल बाद पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने बताया- ब्लैकमेल कर आरोपी कई बार सुनसान जगह पर ले जाकर गाड़ी में उसके साथ रेप किया। उसका दोस्त गाड़ी के बाहर खड़ा हो जाता था। एक दिन उसे पैसे देने का झांसा देकर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। आरोपी 2 साल तक उसके साथ रेप करता रहा। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर