Explore

Search

June 12, 2026 10:30 pm


माही के बैकवाटर में डूबने से तीन की मौत; मां बेटी और भतीजे की मौत, दो घायल, ग्रामीणों ने निकाला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बांसवाड़ा जिले के माही डेम के बैक वाटर क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे पानी ने डूबने से 3 की मौत हो गई है और 2 अन्य लोग घायल हुए। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जिसमें एक मां बेटी और एक भतीजा शामिल है। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस वक्त इन्हें डूबता देख आसपास के कुछ ग्रामीण तत्काल मौके पर गौता लगाकर पानी में कूदे और बचाव में जुट लेकिन दो लोगों को ही बचाया जा सका, तीन की डूबने से मौत हो गई। इधर सूचना पर पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और बाद ने सभी को एमजी अस्पताल लाया गया। मृतक शहर के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हैं, जो माही डेम गांव में अपने किसी रिश्तेदार के वहां गए थे, जहां से वो नहाने के मकसद से पानी में उतरे और यह हादसा हुआ। बांसवाड़ा में सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार सहित समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर