अलवर। जिला पार्षद के वार्ड 29 के उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी बाई 1280 वोट से जीतीं। पहले इस वार्ड से सांसद संजना जाटव पार्षद थी। उनके सांसद बनने के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम को बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी बाई ने चुनाव में शिकस्त दी है। वोटों की गिनती सोमवार को बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में हुई। उप चुनाव में केवल 24.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 47 हजार 483 मतदाताओं में से 11 हजार 672 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। मुन्नी बाई को 6 हजार 437 वोट मिले। वहीं चेतराम को 5 हजार 157 वोट मिले। वहीं पंचायत समिति मालाखेडा के सदस्य के रूप में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 के लिए मतगणना मालाखेड़ा में हुई।यहां भाजपा के भारत सिंह जाट को 522 और निर्दलीय प्रत्याशी- भोमराज को 1132 वोट मिले। यहां निर्दलीय प्रत्याशी 610 वोट से जीता है।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan