Explore

Search

June 17, 2025 1:20 am


मोबाइल टावर के लिए खुदाई, मकानों में दरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले के विजय नगर के स्थानीय निवासी कॉलोनी में मोबाइल टावर लगने का विरोध कर रहे हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जहां टावर लग रहा है वहां पास में एक सरकारी स्कूल और आंगनवाड़ी है। इसके अलावा आसपास कई कैंसर और हार्ट के पेशेंट रहते हैं। टावर से निकलने वाले रेडिएशन से मरीजों को परेशानी हो सकती है। साथ ही बच्चों के लिए भी रेडिएशन काफी नुकसान दायक साबित होगा। विजय नगर सरकारी स्कूल के पास रहने वाले कप्तान सिंह ने बताया- मेरे घर के पास प्रवेश नाम के व्यक्ति का प्लाट है। वह उसमें खुदाई करवा रहा था। जब हमने उससे पूछा कि वह प्लाट पर किस चीज का निर्माण करवाया रहा है तो, उसने बताया कि वह मकान बना रहा है। कुछ दिनों बाद पता लगा कि वह अपने प्लाट में टावर लगवा रहा है। प्रवेश के प्लाट में खुदाई से कप्तान के मकान में भी दरारें पड़ गई हैं।

ममता नाम की महिला ने बताया- हमारे घर के सामने प्रवेश नाम का व्यक्ति अपने प्लाट में टावर लगवा रहा है। हमारे घर में हार्ट के पेशेंट हैं। साथ ही घर में छोटे बच्चे भी रहते हैं। इसलिए टावर से निकलने वाले रेडिएशन से सभी के लिए खतरा होगा। इसलिए सभी कॉलोनी के लोग चाहते हैं कि यहां टावर नहीं लगाया जाए।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर