Explore

Search

April 6, 2026 1:56 am


भादरा में सूने मकान से जेवरात और नकदी पार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले के भादरा कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर जेवरात, नकदी और घरेलू सामान चुरा ले गए। चोरी की वारदात के समय किराए के मकान में रहने वाला गृह स्वामी अपने बेटे की शादी करने के लिए पूरे परिवार सहित अपने पैतृक गांव गया हुआ था। मकान में किराएदार ज्ञानाराम (60) रहते हैं। वह वह करीब एक माह पूर्व अपने बेटे की शादी के लिए परिवार के साथ अपने पैतृक गांव बिरानिया गए थे। मकान की देखभाल के लिए उन्होंने पड़ोसी संजय शर्मा को जिम्मेदारी दी थी।

शनिवार सुबह संजय शर्मा ने ज्ञानाराम को फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं और घर खुला पड़ा है। सूचना मिलते ही ज्ञानाराम वापस लौटे। जांच में पता चला कि घर से सोने-चांदी के जेवरात, 3000 रुपए नकद और कुछ घरेलू सामान गायब थे। पुलिस के मुताबिक, चोरी 6-7 जून की रात को हुई। ज्ञानाराम की शिकायत पर भादरा पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच हेड कॉन्स्टेबल भूपसिंह के सुपुर्द की है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर