Explore

Search

May 15, 2026 9:23 am


लेटेस्ट न्यूज़

खाद-बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण, हाइब्रिड बाजरा बीज के 4 सैम्पल लिए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा मौसम पूर्व क्षेत्र के किसानो को समय पर खरीफ फसलों की बुआई के लिए गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, बीज, दवाई की उपलब्धता के लिए सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अशोक कुमार मीना के नेतृत्व में सहायक कृषि अधिकारी भीमसिंह मीना, कृषि पर्यवेक्षक धौलखेड़ा दीनदयाल वर्मा एवं सुन्दर लाल दादरवाल सहित कृषि विभाग की टीम गठित की गई। टीम ने मण्डावर बाजार में स्थित एक दर्जन से अधिक कृषि आदान विक्रेताओं के विक्रय परिसरों एवं गोदामों का सघन औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अशोक कुमार मीना ने बताया कि हाइब्रिड बाजरा बीज के 4 नमूने आर.ए.जे.एग्री क्यू सी ऐप्प से ऑनलाइन आहरित किए गए।

उन्होंने बताया कि खाद-बीज की दुकानों से लिए गए बीज नमूनों को जांच के लिए राजकीय बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं में भिजवाया जाएगा। जिसके बाद जांच के दौरान नमूने अमानक पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मीना ने बताया कि अनियमितता करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण के तहत कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद-बीज की दुकानों पर किसानों को सलाह देते हुए बताया कि केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खाद -बीज खरीदे एवं खाद बीज खरीदते समय संबंधित पंजीकृत फर्म से बिल अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी विक्रेता द्वारा अनियमितता की जा रही है तो किसान इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचित करें ताकि ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर सकें।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर