Explore

Search

June 29, 2026 11:03 pm


बिजौलिया में पहली बार 28 जुलाई को मंदाकिनी महादेव निकलेंगे नगर भ्रमण पर, भव्य शाही सवारी का होगा आयोजन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया बलवंत जैन। श्रावण मास के महीने में बिजौलिया कस्बे में पहली बार आगामी 28 जुलाई सोमवार को प्रसिद्ध देवस्थान श्री मंदाकिनी महादेव मंदिर से महाकाल बाबा की शाही सवारी का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। शाही सवारी मंदाकिनी महाकाल मंदिर से दोपहर 3:15 पर प्रारंभ होगी। जो कि कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः महाकाल मंदिर की ओर प्रस्थान करेगी।

शाही सवारी में रजवाड़ी अश्व प्रदर्शन, ताशा डमरू महाकाल मंडली के द्वारा और आर के ग्रुप चित्तौड़ के द्वारा स्वांग रचना आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शाही सवारी को लेकर महाकाल के सभी भक्तजनों के द्वारा इस शाही सवारी में शामिल हो कर सवारी को ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया जा रहा है। कस्बे में प्रथम बार शाही सवारी को लेकर समस्त महाकाल भक्त उत्साहित हैं।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर