Explore

Search

May 2, 2026 7:42 am


लेटेस्ट न्यूज़

अरावली बचाओ अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। कस्बे के विंध्यावली सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश देने के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर अरावली बचाओ, हरियाली बचाओ, भविष्य संवारे जैसे नारे लगाए। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने आमजन को अरावली पर्वत श्रृंखला के महत्व, जैव विविधता संरक्षण एवं अवैध खनन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को अरावली बचाओ अभियान से जुड़ने का आव्हान किया। रैली में विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश धाकड़, कपिल धाकड़ सहित अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थिति रही।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर