Explore

Search

March 31, 2026 6:16 pm


यूजीसी की नई छात्र-विरोधी नीतियों के विरोध में राम प्रसाद विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू अथवा प्रस्तावित किए गए नवीन नियम के विरोध में कस्बा निवासी राम प्रसाद विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। विजयवर्गीय ने पत्र के माध्यम से चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि ये नई नीतियाँ देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत चिंताजनक हैं।
UGC द्वारा किए जा रहे इन परिवर्तनों से शिक्षा का स्तर सुधरने के बजाय विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक एवं मानसिक दबाव बढ़ रहा है। मध्यमवर्गीय एवं साधारण परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकता का इस प्रकार जटिल एवं महँगा होना देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित नहीं है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि युवाओं को योग्य, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए। किंतु वर्तमान UGC नीतियाँ इस उद्देश्य से भटकती हुई प्रतीत होती हैं। बिना व्यापक जन-परामर्श के ऐसे निर्णय लेना विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ अन्याय है। स्वर्ण समाज जो हमेशा बीजेपी का कोर वोटर रहा हैं।इस नियम से सबसे ज्यादा नुकसान की सम्भावना स्वर्ण समाज को हैं। विजयवर्गीय ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया कि UGC द्वारा लागू/प्रस्तावित विवादास्पद नियमों पर तत्काल रोक लगाई लगाकर शिक्षा से संबंधित नीतियों पर पुनर्विचार कर उन्हें छात्र-हितैषी बनाया जाए। विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं समाज के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाए।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर