*भीलवाडा पुलिस द्वारा गांव सालरमाला थाना आसीन्द में युवक की हत्या का 24 घण्टे में खुलासा।
*
*मुख्य आरोपी सहित कुल 04 आरोपी गिरफतार।*
जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा राजन दुष्यन्त (आई.पी.एस.) द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये अति. पुलिस अधीक्षक विमल सिंह आर.पी.एस मुख्यालय व अति.पुलिस अधीक्षक रोशन पटेल आर.पी.एस सेक्टर सहाडा के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुमार आर.पी.एस. वृत आसीन्द के सुपरविजन मे व थानाधिकारी हंसपाल सिंह उ.नि. थानाधिकारी थाना आसीन्द के नेतृत्व में टीम गठित कि गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 28.08.2024 को प्रार्थी सुखलाल पिता लादुलाल जाति भील उम्र 30 वर्ष निवासी गोराणा थाना करेडा जिला भीलवाडा ने थाना करेडा पर एक लिखित रिपोर्ट दी कि कल दिनांक 27.08.2024 को शाम करीब 06.00 बजे मेरा छोटा भाई भैरु उर्फ नेनाराम भील व भेरुलाल भील खाना खाने हेतु राज सुपर होटल चानसेन पर गये थे तो होटल पर शम्भु सिंह रावत व 03 अन्य साथियो ने मेरे भाई व भेरुलाल भील के साथ मारपीट की। जिसका ओलम्बा देने हेतु शाम करीब 7.30 बजे शम्भुसिंह रावत के घर पर गये तो शम्भु सिंह रावत सहित 04 व्यक्तियों द्वारा लाठी डण्डे से हमारे उपर हमला कर दिया जिससे मेरे पावना राहुल भील के सिर में गम्भीर चोट आयी जिसको ईलाज हेतु सरकारी हॉस्पीटल आसीन्द लेकर आये तो डॉक्टर साहब ने मेरे पावना राहुल भील को मृत घोषित कर दिया। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 291/2024 दर्ज किया गया।
*गठीत टीम द्वारा किया गया प्रयास:-* थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर तलाश शुरू की गई। प्रकरण घटना वारदात कारित करने वाले अभियुक्तगणो को पुलिस टीमो द्वारा करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल के आस पास के जंगलो एंव पहाडी ईलाको , खेतो एंव विभिन्न स्थानो पर दबिश देकर सघन जंगलो से चारो अभियुक्तगणो को डिटेन किया। डिटेनशुदा अभियुक्तगण को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।
*गठित पुलिस टीम:-*
1. हेमन्त कुमार आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत आसीन्द
2. हंसपाल सिंह उ. नि. थानाधिकारी थाना आसीन्द
3. अयुब मोहम्मद सउनि पुलिस थाना आसीन्द
4. आशीष मिश्रा सउनि साईबर सेल भीलवाडा
5. श्रवण लाल सउनि पुलिस थाना आसीन्द
6. कैलाशचन्द सउनि वृत कार्यालय आसीन्द
7. श्रवण लाल एचसी 785 पुलिस थाना आसीन्द
8. सुरेन्द्र कुमार कानि0 2092 पुलिस थाना आसीन्द
9. नरपतसिहं कानि0 1465 पुलिस थाना आसीन्द
10. मुलसिहं कानि0 1963 (आसूचना अधिकारी) पुलिस थाना आसीन्द
11. मनफुल कानि0 2007 पुलिस थाना आसीन्द
12. बनवारी कानि0 2052 पुलिस थाना आसीन्द
13. जितेन्द्र यादव कानि0 2125 पुलिस थाना आसीन्द
14. कालुराम कानि0 1650 पुलिस थाना आसीन्द
15. विकाश कुमार कानि 143 पुलिस थाना आसीन्द
16. सजय कुमार कानि0 577 पुलिस थाना आसीन्द
17. पिन्टु कुमार कानि0 494 साईबर सेल भीलवाडा
*गिरफतार अभियुक्त:-*
1. शंम्भू सिह पिता हजारी सिह जाति रावत उम्र 26 साल निवासी सालरमाला पुलिस थाना करेडा जिला भीलवाडा।
2. सुरेश सिह पिता डालु सिह जाति रावत उम्र 25 साल निवासी सालरमाला पुलिस थाना आसीन्द जिला भीलवाडा।
3. चेतन सिह पिता नन्दा सिह जाति रावत उम्र 23 साल निवासी साकड का बाडीया पुलिस थाना आसीन्द भीलवाडा
4. भानेश्वर सिह उर्फ मानसिह पिता भंवर सिह जाति रावत उम्र 20 साल निवासी आमनेर पुलिस थाना भीम जिला राजसमन्द।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan