Explore

Search

June 8, 2026 1:08 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

दही व माखन से भरी 151 हांडिया फोड़ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 

गोकुल मित्र मंडल की ओर से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

 क्रेन मटकी देखने गोशाला वाटिका में उमड़े लोग,विजेताओं को किया पुरस्कृत

शिवगंज(जेसाराम माली);- शहर के धार्मिक आयोजन मे अध्यक्ष गोविंद माली गोकुल मित्र मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्ठमी के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंगलवार को शोभायात्रा का आयोजन कर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई 151 दही हांडियों को गोविंदाओं की टोलियों की ओर से फोडा गया। शाम को गोशाला वाटिका में क्रेन दही हांडी का भी आयोजन रखा गया। जिसमें प्रथम तीन विजेताओं को ट्राफी व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर गोकुल मित्र मंडल की ओर से केरलेश्चवर महादेव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई तथा भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया।जहां दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

गोकुल मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं का बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। महोत्सव के दूसरे दिन शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान गोविंदाओं की टोलियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाई गई करीब 151 दही हांडी को पिरामिड बनाकर फोडा गया। इस दौरान गोविंदाओं की टोलियों का जगह जगह पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अध्यक्ष गोविन्द माली ने बताया कि गोशाला के बाहर गोविंदाओं ने 21 दही हांडिया फोड़ी। इस मौके पर गोशाला मे गोकुल मित्र मंडल अध्यक्ष गोविंद माली सहित कार्मिकों ने गोविंदाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया देर शाम गोवाटिका में विशेष आतिशबाजी व डीजे लाइट्स के साथ क्रेन दही हांडी का आयोजन किया गया, जो नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम को देखने के लिए गोवाटिका में भारी संख्या में लोग उमडे। इस मौके पर गोकुल मित्र मंडल की ओर से कार्यक्रम में सहयोग के लिए भामाशाहों का आभार प्रकट करते हुए उनका सम्मान किया। महोत्सव के दौरान मंडल की ओर से महिला भजन संध्या, फूलों की होली, मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्रेन दही हांडी में विजेताओं को मंडल की ओर से ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

                                                                                                                                                                                                                                                 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Author: Shubham Purohit

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर