Explore

Search

April 20, 2026 11:42 pm


भामाशाह हिम्मतराम घांची द्वारा खेलकुद सामग्री का वितरण

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 

शिवगंज(जेसाराम माली);-महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंगे्रजी माध्यम) शिवगंज में छात्र-छात्राओं की जूडो, कुश्ती, ताईक्वान्डो, मुक्केबाजी के खेल के लिए किट एवं पौशाक की आवश्यकता पर भामाशाह हिम्मतराम घांची भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष द्वारा 21 हजार की राशि की खेलकूद सामग्री का वितरण प्रधानाचार्य हेमलता चैधरी एवं उप प्रधानाचार्य गुलाब मीणा के सानिध्य में किया गया शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रभारी धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया हैं कि भामाशाह एवं भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष हिम्मतराम घांची अच्छे समाज सेवी के साथ बच्चों की आवश्यकता की मांग पर छात्र हित में सदैव अग्रणी रहने वाले व्यक्तित्व का स्कूल परिसर में विद्यालय के स्टाफ, खिलाडियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा साफा माला एवं फुल गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। भामाशाह एवं नगर मंडल उपाध्यक्ष हिम्मतराम घांची ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलो में आगे बढकर देश, राज्य एवं जिले का नाम रौशन करे। खेल सामग्री की कमी आने पर भविष्य में भी उसकी पुर्ति करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर छगनलाल भाटी, संदीप कुमार, विनोद कुमार, सुरजीतसिंह कविया एवं विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भामाशाह को पुष्प देकर स्वागत किया।

Author: Shubham Purohit

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर