Explore

Search

June 8, 2026 12:23 am


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

बारहठ महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का समापन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बारहठ महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का समापन

शाहपुरा@(किशन वैष्णव )श्री प्र.सिं.बा.राजकीय महाविद्यालय,शाहपुरा (राजस्थान) में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं खेल विभाग के तत्वावधान में प्राचार्य डाॅ.पुष्करराज मीणा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अन्तर्गत रस्सी कूद, प्लांक, लंगडी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्सी कूद में प्रथम स्थान पर मोनिका धाकड़ बी.ए.प्रथम, द्वितीय स्थान पर तनिष्का सुखवाल बी.ए.प्रथम एवं तृतीय स्थान पर फिजा बानु बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्राएँ रही। इसमें निर्णायक की भूमिका प्रो. प्रियंका ढाका और प्रो. शंकर लाल चौधरी ने निभाई। लंगडी दौड़ में प्रथम स्थान पर पूजा जीनगर बी.ए.प्रथम, द्वितीय स्थान पर शिल्पा माली बी.ए.प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर नेहा बानु बी.ए.प्रथम वर्ष रही। प्लांक में प्रथम स्थान पर राधा माली बी.ए.प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर पूजा चमार बी.ए.प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान मोनिका धाकड़ बी.ए.प्रथम वर्ष रही। इसमें निर्णायक की भूमिका प्रो. तोरन सिंह और प्रो. प्रियंका ढाका ने निभाई। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था खेल अधिकारी प्रो. दलवीर सिंह ने सम्भाली। इस अवसर पर संकाय सदस्य प्रो. रामावतार मीना, प्रो. मूलचन्द खटीक, डाॅ. अनिल कुमार श्रोत्रिय, डाॅ. ऋचा अंगिरा, प्रो. धर्मनारायण वैष्णव, डाॅ. रंजीत जगरिया, प्रो. दिग्विजय सिंह एवं प्रो. नेहा जैन उपस्थित रहे। प्राचार्य महोदय ने बताया कि राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अन्तर्गत विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और खेल सप्ताह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर