भाजपा बागौर मंडल में सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
 सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व, इसे उत्साह से मनाएं – मेवाड़ा
सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व, इसे उत्साह से मनाएं – मेवाड़ा
भीलवाड़ा 1 सितंबर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला संगठन के मार्गदर्शन में बागौर मंडल में सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अभियान के जिला संयोजक अविनाश जीनगर, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आचार्य की विशिष्ट उपस्थिति रही।
 जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि संगठन का सदस्यता अभियान किसी उत्सव, किसी पर्व से कम नहीं है। हम सभी को एकजुट होकर इसे परवान चढ़ाना है। बागोर मंडल में आने वाले प्रत्येक बूथ स्तर तक योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर न्यूनतम 200 सदस्य प्रति बूथ के लक्ष्य को अर्जित करने का प्रयास रहे। अभियान संयोजक अविनाश जीनगर, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आचार्य ने भी विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राणावत ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान की तैयारियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा महामंत्री सज्जन सुथार, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक आकाश मालावत, किसान मोर्चा जिला मंत्री हिम्मत सिंह, सदस्यता अभियान मंडल संयोजक राकेश सेन, सहसंयोजक हेमंत शर्मा, निर्मला जीनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रवणसिंह चुंडावत, भागीरथ जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बक्षु गुर्जर सहित बागोर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan