Explore

Search

April 21, 2026 11:21 pm


लेटेस्ट न्यूज़

मुंबई सेंट्रल से 23 किलो सोना बरामद, 2 मारवाड़ी महिला गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

मुंबई सेंट्रल से 23 किलो सोना बरामद, 2 मारवाड़ी महिला गिरफ्तार

बाजार की कीमत 17 करोड़ रूपए 

मुंबई। 

डिरेक्टरेट ऑफ़ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) द्वारा मुंबई में बड़ी कारवाई की गई है। डीआरआई की टीम ने मुंबई सेंट्रल में कार्रवाई करते हुए 23 किलो सोना जब्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तारी हुई है। कहा जा रहा है की गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए टीम ने 23 किलो सोना जब्त किया, जिसकी बाजार में कीमत 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोना मुंबई के गिरगाव फणसवाड़ी से मुंबई सेन्ट्रल तक ले जाने के दरम्यान यह कारवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पायल जैन (39), पंखुदेवी माली (38), राजेश कुमार जैन (43) हैं। इनका साथी रमेश फरार है। पंखुदेवी भुलेश्वर की रहिवासी हैं, जबकि पति पत्नी पायल और राजेश दोनों मुंबई सेंट्रल के रहने वाले हैं। आरोपी राजेश और उसके साथी रमेश के कहने पर तीनों फणसवाड़ी से सोना लेकर मुंबई सेंट्रल स्थित अपने घर ले जा रहे थे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर