Explore

Search

July 23, 2026 4:15 am


भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल को प्रदेश संगठन चुनाव का सह अधिकारी बनाया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा साँसद व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अनुशंसा पर चुनाव सह अधिकारी बनाया।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया किराष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के
लक्ष्मण ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अनुशंसा पर नारायण पंचारिया को प्रदेश चुनाव अधिकारी व भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, हरिराम रिणवा व सुशील कटारा को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

अग्रवाल की नियुक्ति से भीलवाड़ा जिले में हर्ष व्याप्त हो गया सभी कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं दी। अग्रवाल को पूर्व में भी कई चुनाव में व संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई वहाँ पर भी उन्होंने अपनी निष्ठा व कार्यकुशलता से भाजपा का परचम लहराया है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर