Explore

Search

April 12, 2026 11:00 am


लेटेस्ट न्यूज़

संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन राजभवानी वाटिका में किया गया। चितौड़ प्रांत के ग्राम विकास संयोजक श्यामबिहारी व खंड संघ चालक दिलदार सिंह द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चितौड़ प्रांत के ग्राम विकास संयोजक श्यामबिहारी ने कहा कि संघ की शाखा के माध्यम से व्यक्तिगत चरित्र निर्माण के साथ ही राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण का कार्य भी अनवरत किया जा रहा हैं। संघ जो कार्य कर रहा हैं उसमें हिन्दू समाज को भी कंधे से कंधा मिला कर चलने की आवश्यकता हैं। व्यक्ति निर्माण के साथ जो संघ कार्य की शुरुआत हुई आज वो वातावरण स्पष्ट रूप से दिखाई देता हैं।उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के तहत हुए हिन्दू सम्मेलनों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला हैं। उन्होंने परिवार में संस्कार व संवाद बढाने,जल संरक्षण,पर्यावरण संवर्धन व प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग नहीं करने पर भी बल दिया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर