Explore

Search

May 30, 2026 4:04 pm


लेटेस्ट न्यूज़

युवा शक्ति क्लब ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन।कस्बे के सामाजिक संगठन युवा शक्ति क्लब द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। क्लब के सदस्यों ने देवनारायण मंदिर परिसर, एसडीएम कार्यालय तथा सिविल न्यायालय परिसर में परिंडे बांधकर उनमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया। साथ ही इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सदस्यों ने आमजन से अपील की कि वे भी अपने घरों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, जिससे गर्मी के मौसम में उनकी जान बचाई जा सके। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश मेवाड़ा, जगदीश बिल्लू, मंदिर के पुजारी हंसराज गुर्जर, भगतजी, एडवोकेट नरेश सिंह तंवर, गौरव शर्मा, मनीष धाकड़, सुनील धाकड़, हितेश धाभाई, सुनील खटीक, सूरज तांगड़, प्रेम कुमार राजौरा, दीपक लोहार, मनीष शर्मा एवं दिनेश जाटव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर