Explore

Search

May 20, 2026 1:45 pm


लेटेस्ट न्यूज़

तिलस्वां सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा, सामान की बरामदगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलस्वां में हुई चोरी का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने मामले में थानाधिकारी स्वागत पाण्डया के नेतृत्व में टीम का गठन कर निगरानी और तकनीकी और प्रभावी गश्त के आधार पर मामले का खुलासा किया है। बिजौलिया थाना पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल से दो कंप्यूटर एक लैपटॉप, दो पंख, 20 स्कूल बैग, 6 हेडफोन ओर एक हार्ड डिस्क चोरी कर ली गई थी। प्रकरण दर्ज होते ही थाना पुलिस ने टीम गठित कर संदिग्धों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना के आधार पर रिजवान उर्फ इरफान और शैतान उर्फ सोनू सिंह को हिरासत मे लेकर गहन पूछताछ शुरू की, दोनों के द्वारा स्कूल में चोरी करने की वारदात स्वीकार की गई। पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी किया हुआ सामान जनता बाई और ओम प्रकाश को बेच दिया था। थाना पुलिस ने दोनों खरीददारों को भी गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान (24) निवासी पीपलीपुरा नीमच, शैतान सिंह (30) निवासी छोटी परलाई चित्तौड़, ओम प्रकाश (33) निवासी छोटी बिजौलिया, जनता बाई (48) निवासी कांस्या शामिल है। पुलिस की इस कार्यवाही में थानाधिकारी स्वागत पांडया, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल शिवपाल, हेम राम, रंजीत, नरेंद्र का योगदान रहा।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर