Explore

Search

May 26, 2026 5:27 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में नगर पालिका चुनाव के पूर्व तीसरे मोर्चे की एंट्री, यशवंत सिंह पुंगलिया ने भाजपा से बगावत कर बनाई पथिक सेना, नगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के विरुद्ध पथिक सेना भी उतरेगी चुनावी रण में

बिजौलिया में नगर पालिका चुनाव के पूर्व तीसरे मोर्चे की एंट्री, यशवंत सिंह पुंगलिया ने भाजपा से बगावत कर बनाई पथिक सेना, नगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के विरुद्ध पथिक सेना भी उतरेगी चुनावी रण में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया में आगामी नगर पालिका के चेयरमैन चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव लड़नें को लेकर अपना-अपना मन बना चुके हैं। हालांकि अभी तक राजस्थान सरकार के द्वारा नगर पालिका चुनाव को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। किंतु बिजौलिया शहर के सभी वार्डो में भाजपा और कांग्रेस के सभी भावी प्रत्याशी अपने स्तर पर वोटर्स को हर प्रकार से जोड़ने का प्रयास अभी से कर रहे हैं। भाजपा की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता जहां एक और डबल इंजन सरकार में हो रहे कार्यों को लेकर चुनावी रण में उतरने को तैयार हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस के कार्यकर्ता वर्तमान भाजपा सरकार की कमियों को भुनाकर अपना चुनावी मैदान तैयार करने में लगे हुए हैं। इन सब के बीच इस बार नगर पालिका चुनाव बड़ा ही रोचक होने वाला है। आगामी नगर पालिका चुनाव में तीसरे मोर्चे की एंट्री की सुगबुगाहट कस्बे में चल रही है। बिजौलिया भाजपा की कार्यशैली से नाराज चलते कस्बे के यशवंत सिंह पुंगलिया ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। पुंगलिया ने भाजपा से बगावत कर तीसरे मोर्चे के तौर पर नई पार्टी पथिक सेना बनाने का ऐलान कर दिया है। संवाददाता से बातचीत के दौरान पुंगलिया ने बताया कि बिजौलिया में शहर के विकास को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के पदाधिकारी उत्सुक नहीं है। दोनों ही पार्टिया शहर के बड़े मुद्दे जैसे सभी वार्डो में नियमित सफाई व्यवस्था, छोटा फील्ड खेल मैदान में सुधार, तेजाजी का चौक स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण, पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण, शहर के अनेक वार्डों में टूटे-फूटे रोड का निर्माण, पथिक पार्क का सौंदर्यकरण, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, रोडवेज बस स्टैंड का सौंदर्यकरण, अन्नपूर्णा रसोई योजना को फिर से शुरू करना, चारागाह भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम लगाने जैसे अनेक मुद्दों पर मौन धारण किए रहती है। भाजपा के फोटो छाप नेता विधानसभा के बड़े नेताओं को खुश करने के चलते आमजन की परेशानियों को मजबूत पटल पर नहीं रखते हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता भी विपक्ष में रहते हुए अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभाते हैं। बिजौलिया शहर के नागरिक शहर के विकास को लेकर दोनों पार्टियों से ऊब चुके हैं। इसी के मध्यनजर आमजन की समस्याओं के समाधान और शहर के विकास के लिए तीसरे मोर्चे का गठन करना आवश्यक हो गया है। पथिक सेना के यशवंत सिंह पुंगलिया का कहना है कि तीसरे मोर्चे के रूप में पथिक सेना आगामी नगर पालिका चुनाव में प्रत्येक वार्ड से अपना कैंडिडेट खड़ा करेगी। शहर की जनता जागरुक होने के नाते तीसरे मोर्चे के रूप में पथिक सेना का समर्थन करेगी।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर