Explore

Search

June 12, 2026 10:31 pm


तिलस्वां घाटा पर तीन दिन में दूसरा बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, चालक फरार, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। राजस्थान बोर्डर के तिलस्वां घाटे में एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना। मंगलवार रात करीब 10 बजे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

लगातार हो रहे हादसों ने घाट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन (RJ14-GN-6549) राजस्थान के धौलपुर से बांसवाड़ा की ओर जा रहा था। वाहन में पेंट की बाल्टियां भरी हुई थीं और मजदूर उन्हीं बाल्टियों के ऊपर बैठे थे। तिलस्वा घाट के खतरनाक मोड़ पर वाहन चालक संतुलन खो बैठा और पिकअप सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान बाल्टियों में भरा रंग मजदूरों के शवों पर फैल गया, जिससे घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह हो गया।तलाश में जुटी हुई है। मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के बरेली, गाजीपुर तथा राजस्थान के जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी मजदूर आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे।

घायलों में मोहम्मद जाकिर (40), इदरीस और सोमपाल शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिंगोली थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा और तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया और सिंगोली अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि रविवार को भी इसी तिलस्वा घाट पर शिव शक्ति ट्रेवल्स की बस पलटने से करीब 30 यात्री घायल हुए थे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर