Explore

Search

June 12, 2026 11:31 pm


युवा शक्ति क्लब द्वारा पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन।कस्बे के सामाजिक संगठन युवा शक्ति क्लब द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए “एक परिंडा मेरा” अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए न्यायालय परिसर एवं एसडीएम परिसर के बाहर परिंडे बांधे गए। साथ ही क्लब सदस्यों ने इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया। क्लब सदस्यों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें नियमित रूप से पानी भरना चाहिए, ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर एडवोकेट अनिल कुमार धाकड़, गोपाल प्रजापति, जसवंत सिंह सोलंकी, नरेश सिंह तंवर, सुनील स्वर्णकार, गौरव शर्मा, मनीष धाकड़, सुनील धाकड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर