Explore

Search

April 19, 2026 3:20 am


नेशनल हाइवे 48 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से लगभग 340 किलोग्राम  अवैध मादक पदार्थ किया बरामद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजयनगर थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे 48 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से लगभग 340 किलोग्राम  अवैध मादक पदार्थ किया बरामद।

बिजयनगर, ब्यावर।  अवैध मादक पदार्थ  तस्करी की सूचना पर  सथाना हाईवे पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक एस यू वी कार को पीछा कर रुकवाया। कार को रुकवाने पर कार मे भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के भरे हुए 15 प्लास्टिक के कट्टे पाये गये। बरामद अवैध मादक पदार्थ के कट्टो का वजन करवाने पर 340 किलोग्राम के लगभग वजन पाया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से कार चालक मोबाइल कार में छोड़कर फरार हो गया। वही कार मे बैठे अन्य आरोपी धर्मेन्द्र सेन निवासी चित्तौड़गढ को  पुलिस ने गिरफ्तार किया।

तड़के नेशनल हाईवे 48 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से लगभग 340 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया एक अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से  फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर  गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर