Explore

Search

July 7, 2025 12:13 am


निगम महापौर व आयुक्त का पुतला जलाया : दूसरे दिन भी कांग्रेस पार्षदों का धरना जारी, बोले, खुद के लिए नहीं, जनता के विकास के लिए बैठे है

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। वार्डो में विकास कार्यो में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कोटा दक्षिण नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उप महापौर पवन मीणा की अगुवाई में कांग्रेसी पार्षदों ने निगम के मुख्य गेट (गेट नंबर 02) पर दक्षिण महापौर व आयुक्त का पुतला जलाया। दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षदों ने कहा कि हम खुद के घर के लिए विकास के लिए धरने पर नहीं बैठे। बल्कि शहर की जनता के विकास के लिए धरने पर बैठे है। अगर मांग नहीं मानी गई तो बुधवार से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उप महापौर पवन मीणा ने कहा कि हाल ही में निगम की ओर से टेंडर जारी किए गए। जिनमें चुन चुनकर बीजेपी पार्षदों के वार्डो 1-1करोड़ के काम की अनुशंसा की गई है। जबकि कांग्रेसी पार्षदों के वार्डो में एक रूपए के भी टेंडर जारी नहीं किए है। इस कारण वार्ड की जनता परेशान है। वार्डो में विकास कार्यों की मांग को लेकर पहली बार जनप्रतिनिधियों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। उसके बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं हुई। शहर में कई जगह सड़के टूटी है,नालियां टूटी है,पट्टो का काम रुका हुआ है। जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र,मैरिज सर्टिफिकेट के लिए लोग चक्कर लगाने को मजबूर है। महापौर व आयुक्त अपने कार्यालय में नहीं मिलते। शहर की जनता अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रही है। जबतक सभी वार्डो में विकास कार्यो के टेंडर जारी नहीं होंगे तब तक हम जनता के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। मांगे नहीं मानी गई तो कल से भूख हड़ताल शुरु करेंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर