Explore

Search

April 25, 2025 1:37 pm


उप मुख्यमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में की शिरकत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

डबल इंजन की सरकार ‘विकसित-भारत, विकसित-राजस्थान’ के निर्माण के लिए कटिबद्ध— उप मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार लक्ष्य अंत्योदय के लिए प्रतिबद्ध—संसदीय कार्य मंत्री

जोधपुर। विधानसभा क्षेत्र लूणी के होली स्नेह मिलन एवं अभिनंदन समारोह 2025   मंगलवार को रॉयल रिसॉर्ट में माननीय उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा,संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र लूणी के पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रधान गण का सम्मान किया गया।

उप मुख्यमंत्री डॉ बैरवा ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ‘विकसित-भारत, विकसित-राजस्थान’ के निर्माण लिए कटिबद्ध हो कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए है।प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोल एवं डीजल की दरों को कम किया गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण

उप मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाकर 9,000 रूपये किया गया है और गेहूं की एमएसपी पर 150 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

‘विकसित लूणी’ के लिए अभिनव पहल- उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री डॉ बैरवा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकास केंद्रित सोच के अनुरूप ‘विकसित लूणी’ के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर कार्य करेंगे, ये संपूर्ण राजस्थान के लिए एक अनूठा उदाहरण है।

जल जीवन मिशन चलेगा 2028 तक- पटेल

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार लक्ष्य अंत्योदय को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से जल जीवन मिशन की समयावधि वर्ष 2028 तक बढ़ाई गई है, जिससे शेष रहे कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण कर आमजन तक समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

आमजन को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

पटेल ने कहा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए बजट घोषणा के अनुरूप 3500 करोड़ रुपये के ‘मा कोष’ का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा लूणी में पहली बार सांगरिया में सैटेलाइट अस्पताल और केरू में ट्रॉमा सेंटर के रूप में बड़ी सौगातें मिली है, जिससे क्षेत्र का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा।

जन प्रतिनिधियों के  मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा बजट में जनप्रतिनिधियों की भावना के अनुरूप पंचायतीराज एवं नगरीय निकायों के जन प्रतिनिधियों का मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा राजस्थान में पहली बार वर्तमान सरपंच को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है।

काश्तकारों की सुविधा के लिए नवीन राजस्व इकाइयों का गठन

पटेल ने कहा लूणी के विकास के लिए हम एक होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा लूणी में उच्च शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए दो नवीन महाविद्यालय खोले गए है। साथ ही लूणी के काश्तकार भाइयों की सुविधा के लिए विवेक विहार में नवीन उपखंड, केरू में तहसील एवं धुंधाड़ा में उप तहसील कार्यालय की सौगात मिली है।

मजबूत होगा लूणी का विद्युत तंत्र

पटेल ने कहा  आरडीएसएस योजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में निर्बाध एवं निरन्तर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा पहली बार लूणी में 132 केवी के दो जीएसएस, 33 केवी का एक जीएसएस और दो सहायक अभियंता कार्यालय खोले गए है।

पूर्व विधायक एवं प्रधान गण का किया गया सम्मान

उप मुख्यमंत्री डॉ बैरवा एवं संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने लूणी के पूर्व विधायक जसवंत सिंह बिश्नोई,पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई, पंचायत समिति लूणी के पूर्व प्रधान गण मान सिंह पाल, भगवती देवी पटेल, तुलसीराम मेघवाल, नीरज कंवर और पंचायत समिति मंडोर के पूर्व प्रधान रूघाराम चौधरी एवं भगवती देवी सांखला को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रधान लूणी वाटिका राजपुरोहित,प्रधान केरू अनुश्री पूनिया, प्रधान धवा गोविंदराम, मंडोर प्रधान सुरता देवी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अक्षत कुमार सिंह एवं जिला परिषद के एसीईओ गणपतलाल सुथार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर