करौली। राजस्थान के करौली जिले में खाद्य सुरक्षा योजना का गिव-अप अभियान सफल हो रहा है। अभियान में अब तक 96,711 अपात्र व्यक्तियों को योजना से बाहर किया गया है। इनमें 2,924 सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। सरकारी कर्मचारियों से 4.33 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की गई है। इस वसूली के मामले में करौली जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। योजना से उन लोगों को बाहर किया जा रहा है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक है। साथ ही आयकरदाता, सरकारी या अर्द्ध-सरकारी कर्मचारी और चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) के मालिक भी अपात्र माने गए हैं। जिला रसद अधिकारी हितेश मीणा के अनुसार, अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग से वाहन मालिकों की जानकारी भी ली जा रही है। वहीं पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा रहा है। अब तक 59,619 नए लाभार्थियों को योजना में शामिल किया गया है। करौली जिले में वर्तमान में 2.06 लाख राशन कार्ड हैं। एनएफएसए योजना में 9.41 लाख यूनिट्स रजिस्टर्ड हैं। कुल मिलाकर जिले में 4.42 लाख राशन कार्ड सक्रिय हैं, जिनमें 18.3 लाख यूनिट्स शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
What to Count on During a Professional AC Repair Visit
March 7, 2026
2:04 am
Math Tuition for Secondary 3: Boosting Success in Singapore
March 7, 2026
2:04 am
The Healing Process After Dental Implant Surgical procedure: What to Expect
March 7, 2026
2:04 am
Math Tuition for Secondary 2 Students in Singapore: A Parent’s Ultimate Guide
March 7, 2026
2:04 am

खाद्य सुरक्षा योजना का गिव-अप अभियान, 96 हजार अपात्र लाभार्थी हटाए, 59 हजार नए जोड़े; 2924 सरकारी कर्मचारी भी बाहर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

