Explore

Search

June 29, 2026 8:05 am


लायंस क्लब बिजयनगर की वर्ष 2025 -26 की नवीन कार्यकारणी में अध्यक्ष डॉ. ऐ .के. विश्वास, सचिव सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा बने

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजयनगर(अनिल जाँगिड़)। लायंस क्लब बिजयनगर की एक साधारण सभा का आयोजन आज दिनांक 2 मई 2025 शुक्रवार को शाम 8.30 बजे लायन मुकेश पंडावर के ऑफिस भंवर बाड़ी पर लायन डॉक्टर अमित उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें *वर्ष 2025 -26 के लिये नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें क्लब अध्यक्ष पद पर लायन डॉक्टर ऐ के विश्वास ( बंगाली)सचिव पद पर लायन सुधीर शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर लायन चंद्रशेखर शर्मा उपाध्यक्ष प्रथम पर लायन राजेश गट्टानी व उपाध्यक्ष द्वितीय विमल कोठारी* को सर्वसहमति से मनोनीत किया गया। सर्वसम्मति से मनोनीत होने पर क्लब सदस्य द्वारा नवीन कार्यकारणी का माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार बिन्दल का भी स्वागत किया गया। नवीन कार्यकरणी का कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से शुरू होगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अमित उपाध्याय सचिव निर्मल जैन कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एडवोकेट नवीन कुमार सोनी, राजकुमार बिन्दल,मुकेश पंडावर,राजेश तोषनीवाल,राजकुमार लुनावत,चिरंजी लाल नावल,विश्वनाथ पाराशर,अशोक कुमट,राजेन्द्र धनोपिया,अनिल आचार्य,अजय शर्मा,डॉ श्याम सुंदर अग्रवाल,बुद्धि प्रकाश पारीक, अनिल कुमावत, हेमंत अग्रवाल ,निर्मला शर्मा, अंजना गट्टानी, स्नेहा पंडावर ,शुभवचारण आचार्य महावीर शास्त्री सहित इत्यादि कई क्लब सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर