Explore

Search

July 21, 2026 11:13 pm


बूंदी से बिजौलिया लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर अवस्था में घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे से करीब 20 किलोमीटर दूर बिजौलिया बूंदी बॉर्डर पर बिस्वामील घाटे के समीप सोमवार रात्रि कार से घर लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची बूंदी पुलिस ने घायलों को बिजौलिया उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक डॉक्टर अंसार खान के अनुसार निवासी चांदजी की खेड़ी, बिजोलिया आनंद धाकड़ उम्र 27 वर्ष पुत्र चंद्रप्रकाश धाकड़ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि मनोज धाकड़ उम्र 35 पुत्र सत्यनारायण धाकड़ निवासी छोटी बिजोलिया को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद धाकड़ और मनोज धाकड़ मालीपुरा में लाइट फिटिंग का पार्टनरशिप में दुकान चलाते हैं। बिजोलिया थाना पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर गई है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर