Explore

Search

May 15, 2026 9:20 am


लेटेस्ट न्यूज़

खेत पर कृषि कार्य करने गए युवक की मौत; परिजन खेत पर पहुंचे तो उन्हें बेहोश मिला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा खेत पर कृषि कार्य करने गया युवक परिजनों को खेत में ही बेहोश हालत में मिला।परिजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। महात्मा गांधी अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गोविंद सिंह जी का खेड़ा में रहने वाला तेजू पिता सूरजमल नायक (34) आज सुबह करीब 7 बजे खेत पर कृषि कार्य करने गया था।जब परिवार के अन्य लोग करीब 9 बजे खेत पर गए तो वहां तेजू उन्हें बेहोश हालत में मिला। परिजन तुरंत उसे निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाए,जहा ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में सुरक्षित रखवाते हुए सदर थाना पुलिस को सूचना दी।सदर थाना पुलिस आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक मिस्त्री था ओर पत्थर चुनाई का कार्य करता था।एक लड़की ओर लड़के का पिता था।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर