Explore

Search

June 29, 2026 3:47 pm


दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक्सईएन के पिता की मौत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को कठूमर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में जिला परिषद के एक्सईएन प्रहलाद के पिता की मौत हो गई। हादसे में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पावटा गांव निवासी किशोरी लाल (54) अपनी पत्नी केसर देवी और पौते-पौती हिमांशु-मानवी के साथ लक्ष्मणगढ़ से घर लौट रहे थे। कठूमर रोड पर सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर घायल किशोरी लाल को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केसर देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अलवर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर