Explore

Search

June 29, 2026 2:38 pm


मोटर पार्ट्स की दुकान में लगी आग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव में एक मोटर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक ही दुकान से आग की लपटें उठना शुरू हुई। दुकान से आग निकलता देख स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया। हालांकि, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इस पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की घटना से आसपास की दुकानों में भी आग फैलने का खतरा बना रहा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर