Explore

Search

June 29, 2026 2:36 pm


हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो सवार पर फायरिंग करने वाले से 315 बोर का कट्टा बरामद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध कट्टा भी बरामद हुआ है। मामला 31 मई 2025 का है। कुलदीप सिंह गुर्जर अपनी स्कॉर्पियो से कुसैंडा कलां से जलालपुर जा रहे थे। राण्डौली रपट के पास पहुंचने पर अजय गुर्जर और उसके साथियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। कुलदीप किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।

मनियां थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय गुर्जर को 8 जून को कमलापुरा मोड़ एनएच-44 से गिरफ्तार किया। 22 वर्षीय अजय राण्डौली गांव का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का कट्टा बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामनरेश मीना और एएसआई थानसिंह की टीम शामिल थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी अजय को 9 जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर