Explore

Search

May 15, 2026 9:21 am


लेटेस्ट न्यूज़

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत; दो दिन पहले हुआ था हादसा, एक गंभीर घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में ट्रेक्टर की टक्कर से दो दिन पहले घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल है, जिसका इलाज पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के लिखमीसर गांव के किशनाराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके दो भाई लेखराम और रामेश्वरलाल बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रेक्टर तेज गति से आया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में लेखराम और रामेश्वरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। दो दिन तक लेखराम जीवन और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल रामेश्वरलाल का इलाज चल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में औसतन हर सप्ताह दो-तीन सड़क हादसे होते हैं। इनमें अधिकांश को बीकानेर के पीबीएम घायल के लिए रेफर करना पड़ता है। ऐसे में सभी घायलों की जान भी नहीं बच पाती। इलाज तुरंत नहीं मिलने के कारण घायलों की मौत हो जाती है। इसी कारण क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर स्थापित करने की मांग बढ़ती जा रही है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर