Explore

Search

June 12, 2026 10:35 pm


जैन संतों की टक्कर से मौत पर जताया आक्रोश; समाज ने की निष्पक्ष जांच और पदयात्रा सुरक्षा मिशन की मांग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। जिले के गंगधार में सकल जैन श्री संघ ने जैन संतों की हत्या के विरोध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधि पवन पिछोलिया ने बताया कि आचार्य पुंडरीकरत्न सुरीश्वर महाराज अपने शिष्यों के साथ सड़क किनारे कच्ची पगडंडी पर विहार कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। इसी तरह की एक अन्य घटना में अभिनंदन मुनि महाराज की भी ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। इन घटनाओं को लेकर जैन समाज में रोष है। समाज ने कई मांगें रखी हैं। इनमें घटना की निष्पक्ष जांच, हत्या में शामिल अन्य लोगों की पहचान और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग शामिल है। जैन समाज ने साधु-संतों के विहार के लिए प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ बनाने और राष्ट्रीय पदयात्रा सुरक्षा मिशन शुरू करने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर