Explore

Search

September 1, 2025 6:29 am


लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान से विजयनगर,ब्यावर की पूजा शर्मा होंगी सम्मानित।

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 बिजयनगर (अनिल जाँगिड़ ) पूजा ऋषि जांगिड़ विजयनगर ब्यावर में शिक्षिका,सामाजिक कार्यकर्ता,लेखिका, ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड साइबर सिक्योरिटी संस्थान की सदस्य, लाड़ो रानी लक्ष्मी बाई संस्था, महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के प्रति संवेदनशील ,जीव दया संबंधी उत्कृष्ट कार्यों में सक्रिय हैं।आपका चयन राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025 में किया गया है। निस्वार्थ सेवा भावना की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आपको चुना गया है। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उल्लेखनीय सहभागिता रहती है। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं खनिज मंच एवं फॉस्टर श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभाओं का सम्मान करके उल्लेखनीय कार्य कर समाज को मुख्य धारा में जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।यह कार्यक्रम नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत उदयपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि यह सम्मान ‘ जीव दया,मानवता,भावनाओं व
नैतिकता के अस्तित्व का सम्मान है ‘। आपको अभी तक 50 से भी ज्यादा अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। इस कार्यक्रम के दौरान पूरे भारत से 111 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा ।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर