Explore

Search

July 22, 2026 7:53 am


द्वारिका हॉस्पिटल बिजौलिया की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों में हुआ ऊनी वस्त्र वितरण

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नया नगर में शुक्रवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में द्वारिका हॉस्पिटल शकरगढ़ चौराहा बिजौलिया की ओर से सभी जरूरतमंद बालक बालिकाओं को गर्म स्वेटर प्रदान किए गए। स्कूल प्रिंसिपल हरिमोहन चित्तौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारिका हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर गोपाल लाल धाकड़ रहे। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का महत्व भी समझाया। स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूल स्टाफ ने द्वारिका हॉस्पिटल के डॉक्टर गोपाल लाल धाकड़ का आभार व्यक्त किया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर