Explore

Search

June 24, 2026 1:05 pm


लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपाल MJF लायन संजय भंडारी का भीलवाड़ा में भव्य स्वागत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपाल MJF लायन संजय भंडारी का भीलवाड़ा में भव्य स्वागत

(भीलवाडा) : बद्री लाल माली लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपाल MJF लायन संजय भंडारी का बुधवार को अल्पप्रवास के दौरान भीलवाड़ा में आगमन पर स्थानीय लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा लायन भंडारी का माला,साफा, शॉल,ओढ़ाकर भव्य स्वागत- सम्मान किया गया तत्पश्चात लायंस क्लब के लायन के.एल. गेहलोत्रा ने स्थानीय क्लबों द्वारा हो रहे सेवा कार्यों के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष भंडारी ने स्थानीय क्लब द्वारा वर्तमान में की जा रही सामाजिक उत्कृष्ट सेवाओं एवं जीवदया के कार्यों की विशेष सराहना की। कार्यकम के दौरान पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष भंडारी के साथ आगंतुक लायंस क्लब के प्रांतीय सभापति लायन राजेन्द्र सनाढ्य,पूर्व प्रांतीय कैबिनेट सचिव लायन जितेंद्र सिसोदिया व लायन श्याम नागोरी का भी स्वागत- सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान लायन के.एल.गहलोत्रा,सुरेंद्र जैन,विनोद जैन,सुभाष दुधानी,राम कुमार जागेटिया,पवन अग्रवाल व अशोक जैन सहित कई लायन साथीगण मौजूद थे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर