Explore

Search

April 20, 2026 11:41 pm


भीलवाड़ा माली महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

माली महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

*माली महासभा के सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में बनाये जायेंगे 1 लाख सदस्य: मालबद्री

(बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा 31 अगस्त। राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत की अध्यक्षता में जयपुर स्थित सोड़ाला में हीरावैली रिसोर्ट में सम्पन्न हुई।

राज. प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने बताया कि बैठक में महासभा की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया और राजस्थान के 50 जिलों सहित तहसील व गांवों में बसे माली समाज के अंतिम सदस्य तक सदस्यता अभियान चलाकर उन्हें महासभा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश महामंत्री माली ने यह भी बताया कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में एक लाख सदस्य बनाये जायेंगे वहीं महिलाओं से सदस्यता शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। बैठक में जिलेवार कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी व पदाधिकारियों सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। वहीं कई जिलों के जिलाध्यक्षों को भी नियुक्ति दी गई। महासभा के कोषाध्यक्ष बहादूरमल सैनी ने लेखा-जोखा पेश किया।
इस अवसर पर महाभा के संगठन महामंत्री मुख्यालय भवानीशंकर माली, महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव चंदेल, सैनी कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैनी, महासभा के संरक्षक विश्नाराम देवड़ा, सेवाराम दगदी, विधि सलाहकार ग्यारसीलाल सैनी, अनुकूल सैनी, रामप्रताप सैनी, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सोलंकी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर