Explore

Search

April 20, 2026 7:02 pm


बिजौलिया में पत्रकार द्वारा बिलानाम भूमि पर किए अवैध अतिक्रमण का मामला, अवैध कब्जे को हटा कर पत्रकार पर कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे की प्रगति नगर कॉलोनी के सामने स्थित बेशकीमती सरकारी बिलानाम जमीन पर लंबे समय से कस्बे के पत्रकार श्यामसुंदर विजय द्वारा किए गए अवैध कब्जे का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्रकार द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आड़ में लंबे समय से किए अतिक्रमण पर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। कस्बेवासियों ने लामबंद होकर दैनिक भास्कर के पत्रकार श्यामसुंदर विजयवर्गीय पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पत्रकार ने सरकारी बिलानाम भूमि पर पत्थरों और जोटो की चारदीवारी कर एक पक्के कैमरे नुमा संरचना का निर्माण कर स्वयं के नाम का बोर्ड लगा रखा है। यह कब्जा पूर्ण रूप से बिलानाम सरकारी भूमि पर है। ग्रामीणों के अनुसार पत्रकारिता की धौंस दिखाकर उक्त भूमि पर कब्जा किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक रास्ते और सरकारी जमीन को नुकसान पहुँच रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया की पत्रकार द्वारा जगह जगह पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। पत्रकारिता का सहारा लेकर तहसील के सामने ही दो अवैध रूप से कैबिन भी रख रखी है। जिस का पत्रकार द्वारा दोनों कैबिन व्यापारियों से पैसा वसूला जाता है। पत्रकार नाजायज रूप से अधिकारियों को डरा धमका कर नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए बाध्य करता है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और नगरपालिका अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पत्रकार श्याम विजय पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। ​ज्ञापन देने में सुनील, दीपक, सोनू, राहुल, राजेश, भुवनेश, देवराज, श्याम, अजय, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने मुख्य मांगे शामिल की है।
(1) ​पत्रकार द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जे को तुरंत ढहाया जाए।
(2)​सरकारी भूमि की पैमाइश कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। ​
(3) पद का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर