Explore

Search

July 22, 2026 3:56 am


जैन आचार्य वर्धमान सागर महाराज का बिजौलिया में 36 श्रमणों के साथ हुआ भव्य मंगल प्रवेश, 29 से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे के दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित होने जा रहा है। प्रतिष्ठा महोत्सव 20वीं सदी के प्रथम जैन आचार्य शांति सागर जी महाराज की परंपरा के पांचवें पट्टाचार्य आचार्य वर्धमान सागर महाराज के पावन सानिध्य में होगा। इसके मद्देनजर प्रातः काल 5:30 बजे आदर्श धाकड़ विद्यापीठ से दिगंबर जैन आचार्य वर्धमान सागर महाराज आचार्य संघ ने 36 श्रमणों के साथ धूमधाम से नगर में प्रवेश किया। कस्बे में सजाएं स्वागत द्वारों पर जैन परिवारों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। मंगल प्रवेश के दौरान जैन पाठशाला के बैंड की धुनों ने संगीतमय समा बांधा। आचार्य श्री सर्वप्रथम सुपार्श्वनाथ भगवान मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचे, तत्पश्चात बड़े मंदिर होते हुए तपोदय गए। दोपहर में पंच कल्याणक अनुष्ठान के पात्रों की मेहंदी रस्म और महिला मंडल के द्वारा सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उल्लेखनीय है कि 26 से 31 मई तक होने वाले पंचकल्याणक में मुनि सुव्रतनाथ एवं आदिनाथ भगवान की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंचकल्याणक में प्रतिष्ठाचार्य विशाल एवं आचार्य वर्धमान सागर के सानिध्य में भगवान के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याण की सभी क्रियाएं आयोजित होगी।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर