Explore

Search

November 13, 2025 5:59 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया कस्बे में बिना अनुमति के निर्माणों पर पालिका प्रशासन का चला पंजा, नगर पालिका प्रशासन के एक्शन मोड से भूमाफियाओं में मची खलबली

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया नगर पालिका प्रशासन क्षेत्र के भूमाफियाओं और प्रभावशाली लोगों के द्वारा कस्बे में बगैर अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ फुल एक्शन मोड पर नजर आ रही है। इसी के मध्य नजर बिजौलिया नगर पालिका प्रशासन के द्वारा सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 1000 वर्ग गज क्षेत्रफल में बने अवैध निर्माणों को हटाया गया। नगर पालिका प्रशासन ने उपखंड कार्यालय के पीछे एवं अटल सेवा केंद्र के पास मुख्य सड़क के नजदीक स्थित आवासीय भूखंडों से वेद निर्माण को हटाया गया। नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से बगैर अनुमति निर्माण कार्यों को मौके पर ध्वस्त किया। अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल ने बताया कि कुछ भूमाफियाओं एवं प्रभावशाली लोगों के द्वारा पालिका क्षेत्र में बिना नगर पालिका की स्वीकृति के पक्के निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए थे। क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों ने उपखंड कार्यालय के पीछे चार भूखंडों पर बनी पत्थरों की चारदीवारी साथ ही अटल सेवा केंद्र के समीप सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। नगर पालिका अधिकारी का कहना है कि प्रशासन ने पूर्व में ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद प्रभावशाली लोग निर्माण लगातार जारी रखे जा रहे थे। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह ठोस कदम उठाया गया। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा इस प्रकार की एक्शन कार्यवाही से भू माफिया वर्ग में खलबली मच गई है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर