Explore

Search

May 17, 2026 8:58 am


लेटेस्ट न्यूज़

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात कर राजस्थान में पेट्रोकेमिकल पार्क समेत विभिन्न विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा की

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़  ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी  से विकसित भारत में राइजिंग राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका, प्रगति और विकास के मुद्दों पर बात की

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को नई दिल्ले में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री  हरदीप पुरी  से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत में राइजिंग राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका, प्रगति और विकास के मुद्दों पर चर्चा की।

 

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने हरदीप पुरी के साथ बाड़मेर में पेट्रोकेमिकल पार्क और राजस्थान में पेट्रो जोन विकसित कर निवेश की अनेक संभावनाओं पर सकारात्मक विचार विमर्श किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़  ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान में ऊर्जा के क्षेत्र में और अधिक निवेश करने और आर्थिक विकास को गति देने पर चर्चा की।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर