Explore

Search

April 6, 2026 6:04 pm


पिकअप की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। थाना क्षेत्र के बिजौलिया खुर्द में खेत से घर लौट रही एक महिला की बुधवार शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से तेज गति से आ रही एक पिक अप ने महिला को जोरदार टक्टर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल विजय सिंह के अनुसार बिजौलिया खुर्द निवासी बादाम देवी उम्र 55 पत्नी जय लाल मीणा शाम को करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित खेत से घर लौट रही थी। इस दौरान छोटी बिजौलिया गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रही पिक अप ने महिला को टक्कर मार दी। जोरदार टक्टर से महिला सड़क पर ओंधे मुंह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में बदाम देवी को तुरंत कस्बा स्टेट निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर 100 परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर